फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA कोर्स में आरक्षण का प्रावधान नहीं

Wed, 13 Dec 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
द चार्टर्ड अकाउंटेंसी ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए कोर्स के लिए आरक्षण का प्रावधान किया है। कोर्ट ने आरक्षण का प्रावधान करने के लिए आईसीएआई को निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही इस तरह की जानकारी से संस्थान हरकत में आ गया है।
विज्ञापन


आईसीएआई ने ऐसे संदेशों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा है कि कोर्स में किसी भी प्रकार से आरक्षण का प्रावधान नहीं है। सोशल मीडिया पर गलत संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।  आईसीएआई सचिव के मुताबिक विद्यार्थियों तक यह जानकारी पहुंचाना आवश्यक है कि सीए के कोर्स में आरक्षण का प्रावधान नहीं है।

उन्होंने साफ किया कि किसी भी व्यक्ति ने संस्थान को आरक्षण का प्रावधान करने का निर्देश देने के लिए न्यायालय में कोई मामला नहीं डाला गया है। न ही न्यायालय ने आरक्षण का प्रावधान करने के लिए संस्थान को कोई नोटिस जारी किया है। आईसीएआई ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को सलाह दी है कि वह इस तरह के संदेशों पर ध्यान न देें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें