फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में नहीं मिलेगी ‘लेट एंट्री’

Mon, 06 Nov 2017 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
attest
विज्ञापन
हरियाणा में प्रश्न पत्र लीक होने और नकल के मामले को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर सख्त हो गया है। नकल रोकने के माकूल बंदोबस्त के साथ विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में इस बार किसी तरह की कोई छूट नहीं देने का फैसला लिया गया है। इसी के तहत अब परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा से 30 मिनट पहले हर हाल में केंद्र पर पहुंचना होगा। 
विज्ञापन


दरअसल, पिछली एचटेट परीक्षा तक बोर्ड परीक्षार्थियों को छूट देता रहा है। परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट बाद भी वह परीक्षा में शामिल होने की छूट देता रहा है। कई परीक्षार्थी पांच मिनट पहले भी आकर परीक्षा हॉल में बैठ जाते थे। केंद्र निरीक्षक भी परीक्षार्थियों के भविष्य को देखते हुए उन्हें छूट दे देते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

नए नियम के अनुसार परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना ही होगा। अगर केंद्र में प्रवेश करने में एक मिनट की भी देरी होती है तो उसे प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस बात की सूचना बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड में भी छात्रों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार देने होंगे अंगूठे के निशान

अंगूठा
परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को दो बार अंगूठे के निशान देने होंगे। पहला निशान परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते ही बायोमैट्रिक मशीन में देना होगा और दूसरा निशान उत्तर पुस्तिका और तीसरा छात्रों की हाजिरी के लिए अलग से आई बोर्ड की कॉपी पर भी देना होगा। यह निशान इंकलेस पैड से लिया जाएगा। इसकी खासियत यह है कि इस पैड से लिए गए अंगूठे के निशान बहुत ही स्पष्ट होते हैं और गहरी स्याही से निशानों को मिटाकर भ्रमित नहीं किया जा सकता है। 

मीनाक्षी शारदा, प्रवक्ता, हरियाणा बोर्ड: बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड जारी करने के साथ उसमें सारी गाइडलाइन भी दी जाएंगी। नए बदलावों से एचटेट बगैर किसी परेशानी के कराया जा सकेगा। नए नियमों को लेकर शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है ताकि वह अपने जिले में परीक्षा को लेकर सख्ती दिखाएं और नकल रहित परीक्षा के साथ-साथ अनुशासन के साथ परीक्षा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें