फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमएस, बीबीए व बीबीई में 65-35 के फॉर्मूले की संभावना

Wed, 19 Apr 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीयू में बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (बीएमएस), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट एनालिसिस (बीबीए/एफआईए) और बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स (बीबीई) में दाखिले के लिए 65-35 फीसदी का फॉर्मूला लागू हो सकता है। 
विज्ञापन


इस फॉर्मूले का लागू होना तय माना जा रहा है। इस तरह से दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का वेटेज 65 फीसदी और 35 फीसदी वेटेज 12वीं के अंकों का होगा। इस बार समूह चर्चा व इंटरव्यू को खत्म करने की तैयारी है।

 सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। उल्लेखनीय है कि बीएमएस छह कॉलेजों में चलता है, लेकिन आगामी सत्र से इस कोर्स के लिए शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लॉयड साइंसेज फॉर वुमेन में भी दाखिले लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डीयू नहीं चाहता कि इन प्रोफेशनल कोर्स में साक्षात्कार व समूह चर्चा को रखा जाए। डीयू में दाखिला प्रक्रिया तय करने के लिए लगातार दाखिला समिति की बैठकें हो रही हैं। साक्षात्कार व समूह चर्चा समाप्त करने के लिए सिफारिशें भी मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें