फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में नेट कोचिंग के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ी

Thu, 27 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजीसी-जेआरएफ नेट कोचिंग के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब कोचिंग लेने के इच्छुक आवेदक एक नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। डीयू ने आवेदन करने की तिथि को एक नवंबर तक बढ़ा दी है। अब तक आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर तक थी।
विज्ञापन


कोर्स के लिए सीटें सीमित होने के कारण दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। नेट परीक्षा के लिए आवेदकों को कोचिंग डीयू की अनुभवी फैकल्टी प्रदान करेगी। छात्र कोचिंग के लिए आवेदन www.du.ac.in से कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद केमिकल साइंस व लाइफ साइंस की कक्षाएं 5 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेगी जबकि कॉमर्स व लॉ के लिए कक्षाएं 17 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेंगी। उल्लेखनीय है कि डीयू प्रशासन एससी-एसटी, ओबीसी, आर्थिक पिछड़े वर्ग केछात्रों को नेट की कोचिंग उपलब्ध कराने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें