फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीवेब में 7वीं कटऑफ आज, 500 सीटें खाली

Sat, 27 Aug 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉनकॉलेजिएट वुमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में शनिवार को सातवीं कटऑफ जारी की जाएगी। दरअसल, एनसीवेब के 25 सेंटरों में से कई सेंटरों पर सीटें खाली हैं। सीटें खाली रहने की वजह से ही दोबारा दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस कटऑफ के आधार पर सोमवार से दाखिले शुरू होंगे।
विज्ञापन


एनसीवेब की निदेशक डॉ अंजू गुप्ता ने बताया कि अभी भी कई सेंटरों पर 500 सीटें खाली हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए ही सातवीं कटऑफ निकाली जा रही है। इस कटऑफ के आधार पर 29 व 30 अगस्त को दाखिले होंगे।

5 कटऑफ ही निकालनी थी
गुप्ता ने बताया कि एनसीवेब ने 11 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले के लिए पहले पांच कटऑफ निकालने का निर्णय लिया था। पांचवीं कटऑफ के बाद भी सीटें नहीं भरने के कारण छठी कटऑफ निकाली गई। चूंकि अभी रेगुलर कॉलेज में भी दाखिला प्रक्रिया जारी है। ऐसे में काफी छात्र एनसीवेब से दाखिला रद्द करा कर रेगुलर कॉलेज में शिफ्ट हुए।
विज्ञापन


इस कारण छठी कटऑफ के बाद भी काफी सीटें खाली रह गईं। लिहाजा अब सातवीं कटऑफ निकाली जा रही है। हालांकि, रेगुलर कॉलेज में दाखिले के लिए आठवीं कटऑफ के दाखिले भी सोमवार से शुरू होने हैं। ऐसे में एक बार फिर से एनसीवेब से दाखिले रद्द होने की वजह से सीटें खाली हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें