फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट शुरू

Wed, 14 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मॉक टेस्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में सीबीएसई की परीक्षाओं की तैयारी का काउंट डाउन शुरू हो गया है। शिक्षा निदेशालय ने 12वीं के नतीजों में प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने के लिए मॉक टेस्ट का खाका तैयार कर लिया है। स्कूलों में 9 दिसंबर से यह शुरू भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसके बाद बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन्हीं तैयारियों के आधार प्री-बोर्ड लिए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय का मानना है कि छात्र इस तरह की तैयारी करने से बोर्ड के लिए पहले से ही तैयार हो जाएंगे। पहले मॉक टेस्ट फिर प्री बोर्ड होंगे। इस तरह से दो बार उन्हें अपनी कमियों को जानकर तैयार होने का मौका मिलेगा।

मॉक टेस्ट के लिए प्रश्न-पत्र सीबीएसई पैटर्न पर ही तैयार किए गए हैं, ताकि छात्रों की तैयारी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए हो सके। स्कूलों को कहा गया है कि वह इसी आधार पर तैयारी कराएं। निदेशालय का मानना है कि मॉक टेस्ट से बच्चों को अब तक की गई तैयारी का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


9 से प्री बोर्ड
इसके तहत गणित, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, फिजिक्स, भूगोल, बिजनेस स्टडी, इतिहास, बॉयोलॉजी, केमिस्ट्री, अकाउंट्स व राजनीति शास्त्र आदि के मॉक टेस्ट (प्रैक्टिस टेस्ट) आयोजित होंगे। टेस्ट के बाद शिक्षकों को बच्चों की विषयों में निकलने वाली परेशानियों को हल करना होगा। 9 जनवरी से प्री बोर्ड की शुरुआत होगी। शिक्षा निदेशालय जल्द ही प्री बोर्ड का शेड्यूल भी जारी कर देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें