फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई कॉलेज ने तैयार किया मोबाइल ऐप, अब फोटो कॉपी के लिए मोबाइल एप से दें ऑर्डर

Sun, 18 Sep 2016 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो अब आप जल्द ही किताबों या किसी भी डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी का ऑर्डर दे सकेंगे। इसके साथ ही ऑर्डर के लिए लिए राशि का भुगतान भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज ने जुलाई में एक ऐसा मोबाइल एप तैयार किया है जिसके माध्यम से छात्राओं को समय-सारिणी, सूचनाएं, व घोषणाओं की जानकारी दी जा रही है। अब कॉलेज इस एप में कई अन्य सुविधाएं जोडने जा रहा है।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युशा वत्सला ने बताया कि अब हर चीज के लिए लोग स्मार्टफोन का प्रयोग करते हैं। ऐसे में समय की बचत और सुविधा के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज ऐप तैयार करवाया गया। अब तक इसमें घोषणाएं, सूचना व नोटिस की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैनिक बटन से छात्राओं की सुरक्षा

साथ ही संदेशों के माध्यम से छात्र प्रिंसिपल से सीधे जुड़ रहे हैं। हाल ही में इस पर कैंटीन के ऑर्डर की सुविधा को भी शुरू कर दिया गया है। अब इसे अधिक सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में काम हो रहा है।

जल्द ही छात्र एप से ऑर्डर के लिए राशि का भुगतान भी कर सकेंगे। वहीं कॉलेज की फोटो कॉपी शॉप को भी इससे जोड़ने जा रहे हैं। इससे छात्र कहीं से भी फोटो कॉपी का ऑर्डर देकर ऐप से ही उसका भुगतान कर देंगे। कॉलेज लाइब्रेरी को भी एप से जोड़ने की योजना है। फोटो कॉपी के डॉक्यूमेंट्स भी फोन के जरिए भेजे जा सकेंगे।

पैनिक बटन से छात्राओं की सुरक्षा
डॉ. वत्सला ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा अहम है लिहाजा इसमें एक पैनिक बटन भी जोड़ा जा रहा है। जिसमें अग्निशमन, पुलिस के नंबर के साथ-साथ छात्र के चार करीबी लोगों के नंबरों को जोड़ा जाएगा। यदि छात्रा किसी मुसीबत में होगी तो पैनिक बटन दबाने से चार लोगों तक उसके मुसीबत में होने की सूचना पहुंच जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें