फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: छात्रों के साथ अभिभावकों की भी होगी काउंसिलिंग

Fri, 03 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की बंदिशों से निकलकर कॉलेजों में दाखिले को लेकर उत्सुक विद्यार्थियों के मन में उथल-पुथल का दौर शुरू हो गया है। विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि अभिभावक भी अपने बच्चों के कॅरियर के बेहतर विकल्प को लेकर तनाव से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


इसे दूर करने के लिए कॉलेजों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों की ही नहीं, बल्कि अभिभावकों की काउंसिलिंग भी की जा रही है। नए सत्र में दाखिले की दौड़ में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को राहत देते हुए विभाग ने कॉलेजों को विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों की काउंसलिंग करने की भी हिदायद दी है।

दाखिला प्रक्रिया से पहले कॉलेजों में काउंसिलिंग सेल गठित हो गई है। काउंसलरों की भूमिका निभाने वाले टीचर विद्यार्थियों और अभिभावकों की बेहतर कोर्स के चुनाव की उलझन को दूर करने का काम करेंगे।
विज्ञापन


शहर के डीएवी शताब्दी कॉलेज के प्रवक्ता अशोक मंगला बताते हैं कि स्कूल से निकलकर आए विद्यार्थियों के लिए बेहतर कोर्स का चुनाव कर पाना इतना आसान नहीं हो पाता है।

कभी-कभी अभिभावकों के दबाव में भी विद्यार्थी अपने अनुसार कोर्स का चयन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कॉलेजों की काउंसलिंग सेल विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें