फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू के छात्रों के लिए अच्छी खबर, अब पढाई के साथ मिलेगा खेलों का प्रशिक्षण

Sun, 03 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एमडीयू से संबंधित कॉलेजों के छात्र एवं खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। एमडीयू से अब पढ़ाई के साथ खेलों को भी सीखा जा सकेगा और ट्रेनिंग प्राप्त की जा सकेगी। यूनिवर्सिटी स्तर के खेलों में इससे नए खिलाड़ी भी सामने आएंगे।
विज्ञापन


उन्हें बेहतर बनाया जा सकेगा। एमडीयू ने 12 खेलों की ट्रेनिंग एवं सुविधाओं के उद्देश्य से सूची जारी की हैं। जिसका लाभ उससे संबंधित कॉलेज के विद्यार्थी उठा सकेंगे। प्रदेश के सभी कॉलेजों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। इन 12 खेलों को सीख सकते हैं

लॉन टेनिस, जूड़ो, बैडमिंटन, रेसलिंग, क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स, फेंसिंग, ताईक्वांडो, बॉक्सिंग, स्वीमिंग। इसके अलावा जिम की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। इसका लाभ बॉडी बिल्डिंग, वेटलिफ्टिंग आदि के शौकीन उठा सकेंगे। वहीं दूसरे छात्र भी इसके लिए एप्लाई कर सकते हैं। बाकी खेलों को जो भी सीखना चाहता है। वह एप्लाई कर सकता है। डॉ. मंगलसेन जिम्नेजियम हॉल में 9 से 2 बजे तक वर्किंग डे में सीखने के इच्छुक छात्र फॉर्म ले सकते हैं। खेलों की ट्रेनिंग सुबह 6 से 9 और शाम 4:30 बजे से शाम 7 बजे तक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें