एमडीयू के कॉलेजों में स्नातकोत्तर के लिए अब छात्र 14 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। स्नातकोत्तर में आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले अंतिम तिथि 6 जुलाई रखी गई थी।
उल्लेखनीय है कि स्नातक में कई कोर्सों का परीक्षा परिणाम आना अभी बाकी है। ऐसे में विद्यार्थी एवं अभिभावक चिंतित थे। इन परेशानियों को देखते हुए विभाग ने अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र भी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें अंतिम तिथि तक फीस भुगतान और परिणाम को अपडेट करना होगा।