फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में कंपार्टमेंट वालों की नो एंट्री, यहां मिल सकता है मौका

Wed, 08 Jun 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर 12वीं कक्षा में किसी विद्यार्थी का कंपार्टमेंट है तो उसे महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध कॉलेजों में दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


एमडीयू ने कंपार्टमेंट वाले छात्रों के आवेदन लेने से मना कर दिया है। उच्चतर शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जबकि ऑनलाइन आवेदन में शामिल दो और यूनिवर्सिटी में मौका दिया जा रहा है। यह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी है।

प्रदेश के राजकीय कॉलेजों में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए रि-अपीयर के छात्र भी कॉलेज पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें मना किया जा रहा है।

जिससे छात्र मायूस होकर लौट रहे हैं। एमडीयू के आदेश के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने भी अपनी वेबसाइट पर इसे डिस्प्ले कर दिया है। विभाग की ओर से भी ऑनलाइन आवेदन में कंपार्टमेंट की सूरत में फार्म स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। शहर के तीनों कॉलेजों में सैकड़ों छात्र वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन


एमडीयू में दाखिला लेने वाले छात्रों को एडमिशन के समय 12वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट दिखाना होगा। अगर स्टूडेंट की कंपार्टमेंट है तो उसे एडमिशन नहीं मिल पाएगा।

यूनिवर्सिटी प्रबंधक का मानना है कि कंपार्टमेंट वाले छात्रों का रिजल्ट जुलाई के बाद आता है। ऐसे में उन छात्रों को यदि अवेटेड रिजल्ट कर आवेदन करा दिया जाता है तो मेरिट तैयार करने में दिक्कत आएगी।

दाखिला मेरिट के आधार पर होने के कारण उन्हें होल्ड नहीं कराया जा सकता है। यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार का कहना है कि कई कोर्स में सीटें तीसरी मेरिट के बाद भी खाली रहती है।

यूनिवर्सिटी नए सिरे से आवेदन के लिए कहती है तो ऐसे में कंपार्टमेंट वाले छात्रों को फाइनल रिजल्ट आने के बाद ही एडमिशन के बारे में सोचा जा सकता है। वहीं, उच्चतर शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अरुण जोशी का कहना है कि कंपार्टमेंट वाले छात्र को दाखिला देना है या नहीं देना है? यह यूनिवर्सिटी का फैसला है।
विज्ञापन


बोर्ड के 48.88 फीसदी छात्र रहे हैं रि-अपीयर
प्रदेश के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट में 51.12 फीसदी विद्यार्थी आंशिक रि-अपीयर (यानी एक या दो विषय में फेल) और रि-अपीयर (दो से ज्यादा विषय में फेल) के हैं। अकेल गुड़गांव में 48.29 फीसदी छात्र फेल ंहुए है। जिसमें 28.20 फीसदी आंशिक रि-अपीयर और 18.57 फीसदी रि-अपीयर के छात्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें