फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में पूरी हो जाएगी एमडीयू की दाखिला प्रक्रिया

Mon, 08 May 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
एमजी कॉलेज में होली खेलने के बाद सेल्फी लेतीं छात्राएं।
विज्ञापन
फरीदाबाद के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों में इस बार दाखिला प्रक्रिया 14 दिन में पूरी हो जाएगी। 15 जुलाई से वर्ष 2017-18 का सत्र शुरू हो जाएगा। एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में दाखिले के लिए दो दिन पूर्व ही शेड्यूल जारी कर दिया है। एक जुलाई से जिले के कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भागदौड़ शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गत वर्ष दाखिला प्रक्रिया पांच जून से पांच जुलाई तक चली थी। इस दौरान विद्यार्थी अंतिम दिनों में आवेदन करते नजर आए थे। इस बार एमडीयू की तरफ से जल्द से जल्द दाखिला प्रक्रिया को पूर्ण कर शैक्षणिक सत्र शुरू करना है। 

एमडीयू से संबंधित शहर में राजकीय जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, तिगांव सरकारी कॉलेज, सेक्टर-55 स्थित खेड़ी गुजरान कॉलेज, डीएवी कॉलेज, अग्रवाल कॉलेज है। सीबीएसई एवं हरियाणा बोर्ड से पढने वाले कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम घोषित होने का इंतजार है। 
विज्ञापन


चालान जमा कराने में आएगी दिक्कत
बताया जा रहा है कि 14 से 15 दिन में दाखिला प्रक्रिया पूर्ण करने से विद्यार्थियों को चालान जमा कराने में दिक्कत आएगी। बैंक जाने पर सर्वर की समस्या सामने आने से माना जा रहा है कि कई विद्यार्थी दाखिला प्रक्रिया से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थी संगठनों द्वारा समय बढ़ाने की ह्यमांग की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें