फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव रचना यूनिवर्सिटी के दो प्रोजेक्ट चयनित

Tue, 18 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के विद्यार्थी याहू एसैंचर इनोवेशन जॉकी सीजन पांच में हिस्सा लेने वाले हैं। विद्यार्थियों द्वारा स्वास्थ्य एवं अपराध पर बनाए गए दो प्रोजेक्ट अलग-अलग कैटेगरी में चयनित हुए हैं। 
विज्ञापन


19 व 20 अक्तूबर को बैंगलुरू में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में इनके प्रोजेक्ट शामिल होंग। बताया जा रहा है कि याहू एसैंचर इनोवेशन जॉकी के लिए पांच हजार से अधिक आवेदन जमा किए गए थे। इसमें 2 प्रोजेक्ट ने टॉप 15 इनोवेटर्स में जगह बनाई।

पहला प्रोजेक्ट करप्शन व अपराध से बचने के लिए बनाया गया प्रोजेक्ट बिविदा ओपन डाटा प्लेटफार्म है। इसको दिव्यांशु वार्ष्णेय, कार्तिक जैन व मयूर गुप्ता ने तैयार किया है। 
विज्ञापन


दूसरा प्रोजेक्ट स्वास्थ्य से जुड़ा है, जिसे नीरज सैनी, अक्षिता सचदेव, प्रिया भारद्वाज, ज्योत्सना अधाना के द्वारा तैयार किया गया है। ग्रिवंदिती नाम का यह प्रोजेक्ट सरवाइकल कैंसर की जांच करने के टूल के रूप में तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने बताया कि विद्यार्थियों ने क्वालिटी एजुकेशन के साथ नई सोच के साथ कार्य करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें