मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में चल रहे जोनल नासा सम्मेलन 2016 में 59 कॉलेजों के करीब दो हजार विद्यार्थियों ने अपने पैरों से 2500 मीटर वर्ग कपड़े पर पेंटिंग बनाई। इस पेंटिंग के द्वारा विद्यार्थियों ने यूएसए बोस्टन में बने रिकार्ड को तोड़ते हुए नया रिकार्ड बनाया। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड की टीम मौके पर मौजूद रही।
दावा किया जा रहा है कि यह पेंटिंग का अब तक सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकार्ड है। फुट पेटिंग को गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकार्ड के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद ही वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हो सकेगा। दुनिया में शांति का संदेश देने के लिए फुट पेटिंग बनाई गई थी।। इसके लिए 59 ब्लॉक बनाकर हर ब्लॉक के छात्रों को रंगों के आधार पर जिम्मेदारी दी गई।
इस मौके पर नई दिल्ली से आर्किटेक्ट दीक्षांत भाटिया, देहरादून स्थित ग्राफिक इरा हिल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्ट नोमेन इमरान, जम्मू कश्मीर एसएमवीडीयू के आर्किटेक्ट विभाग के मुख्य आर्किटेक्ट आदित्य कुमार सिंह एवं अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले यूएसए में 30 मई 2015 में यह रिकार्ड बनाया गया।