फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू जाने से पहले जानें कहीं आपका कोर्स तो नहीं हो गया हाउस फुल

Sat, 09 Jul 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में अब तक दाखिला नहीं ले पाएं हैं तो तीसरी कट ऑफ में दाखिला लेकर सीट पक्की कर लें। यदि तीसरी कटऑफ में ज्यादा गिरावट का इंतजार कर रहे हैं तो मंहगा पड़ सकता है। दरअसल, दूसरी कटऑफ के दाखिलों से साफ हो गया है कि तीसरी कटऑफ में सामान्य श्रेणी के लिए कई कोर्स में दाखिले बंद हो जाएंगे। वहीं नॉर्थ कैंपस में काफी सीटें खाली हैं जबकि ऑफ कैंपस कॉलेजों में सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन


दूसरी कटऑफ के दाखिलों के बाद कई कोर्स में सीटें भरने के चलते कॉलेजों ने हाउस फुल का बोर्ड लगा दिया है। जिन पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी कटऑफ जारी भी की जाएगी तो उनमें न्यूनतम 0.25 फीसदी से लेकर अधिकतम 2 फीसदी गिरावट ही देखने को मिलेगी। छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि बीकॉम ऑनर्स व बीकॉम पास व साइंस के कुछ पाठ्यक्रमों में छात्रों को दाखिले का विकल्प मिल सकता है। उल्लेखनीय है कि डीयू में शुक्रवार को दूसरी लिस्ट के दाखिलों का आखिरी दिन था।

कॉलेजों की स्थिति
किरोड़ीमल कॉलेज : कॉलेज में आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस के मिलाकर कुल 21 कोर्स हैं। जिनमें से तीसरी कटऑफ में लाइफ साइंसेज, उर्दू, संस्कृत, बॉटनी, राजनीति शास्त्र, कंप्यूटर साइंस व फिजिकल साइंस में सामान्य श्रेणी के लिए सीटें भर गई हैं और इन पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी लिस्ट जारी नहीं होगी। जबकि अंग्रेजी, ईको, बीकॉम ऑनर्स व साइंस के कुछ कोर्स में सीटें खाली हैं। कॉलेज इन विषयों में दाखिले के लिए तीसरी कट ऑफ में 1 से 1.5 फीसदी की गिरावट करेगा।
विज्ञापन


आर्यभट्ट कॉलेज : इस कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स, साइकोलॉजी, बीकॉम पास की सीटें फुल हो गई हैं। बीकॉम पास में कॉलेज दाखिले रद्द होने पर ही दाखिला लेगा। ईको, कंप्यूटर साइंस, व गणित, हिंदी व अंग्रेजी में भी सीटें खाली हैं। कॉलेज कटऑफ में 0.25 से लेकर 2.5 तक की गिरावट करेगा। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मनोज सिन्हा ने बताया कि गणित का रिजल्ट खराब रहने के कारण गणित से जुड़े विषयों में सीटें बढ़ने का ग्राफ धीमा है। वैसे कुल मिलाकर यहां 215 दाखिले हो चुके हैं।

एसआरसीसी कॉलेज : एसआरसीसी कॉलेज में सामान्य के लिए बीकॉम में 496 दाखिले हो गए हैं जबकि ईको में 61 दाखिले हुए हैं। कॉलेज प्रिंसिपल आर.पी रस्तोगी ने बताया कि ईको के लिए तीसरी कटऑफ आना तय है। जबकि बीकॉम के लिए तीसरी कटऑफ जारी की जाएगी या नहीं इस बारे में शनिवार को तय किया जाएगा। वहीं ईको के लिए तीसरी कटऑफ में 0.25-0.50 फीसदी तक की गिरावट की जाएगी।

आईपी कॉलेज: इस कॉलेज में लगभग पांच सौ दाखिले हो गए हैं। कॉलेज ने दूसरी कटऑफ के बाद अब हिंदी, गणित, इतिहास, फिलॉस्फी, बीए प्रोग्राम, साइकोलॉजी, में हाउस फुल का बोर्ड लगा दिया है। अंग्रेजी, बीकॉम, ईको व राजनीति शास्त्र में तीसरी कट ऑफ जारी की जाएगी। तीसरी कट ऑफ में 0.25 से 0.50 फीसदी तक ही गिरावट होगी। 

अरबिंदो कॉलेज : इस कॉलेज में उपलब्ध 9 पाठ्यक्रमों की कुल 970 सीटों के लिए लगभग 1100 दाखिले हो गए हैं। बीए प्रोग्राम को छोड़कर बाकी किसी कोर्स के लिए तीसरी लिस्ट जारी नहीं होगी। बीए में सामान्य के लिए महज 0.25 ही गिरावट कट ऑफ में होगी। तीसरी कटऑफ में दाखिले रद्द होने पर संभवत: चौथी लिस्ट में कुछ कोर्स में दाखिले खुल जाएंगे।

दौलत राम कॉलेज : इस कॉलेज में लगभग 1 हजार दाखिले हो गए हैं। यहां उपलब्ध पाठ्यक्रमों में से ज्यादातर पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी कटऑफ जारी नहीं होगी। इन पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी कटऑफ दूसरी कटऑफ के पास प्रतिशत पर ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें