फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: एसओएल से डिग्री हासिल करने का आखिरी मौका

Mon, 04 Sep 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 दिल्ली विवि में पढ़ाई कर डिग्री हासिल करने का आखिरी मौका छात्रों के पास अभी बचा हुआ है। डीयू के अंतर्गत आने वाले स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में 15 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। छात्र 15 सितंबर तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। एसओएल के लिए अब तक एक लाख से ज्यादा छात्र आवेदन कर चुके हैं।    
विज्ञापन

        
 डीयू एसओएल प्रशासन के मुताबिक, 15 सितंबर के बाद किसी भी स्थिति में दाखिले का आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकेगा। एसओएल में 1 जून से 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते थे। उसके बाद अगस्त के पूरे माह में 100 रुपये विलंब के साथ आवेदन का मौका दिया गया था। अब फिर 200 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 15 सितंबर तक का मौका दिया जा रहा है।  
          
 डीयू के एसओएल में बी.ए. प्रोग्राम, बी.कॉम ऑनर्स, बी.ए. ऑनर्स अंग्रेजी और बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। कम अंक वाले छात्रों के अलावा यहां अच्छे अंक पाने वाले छात्र जो कि पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करते हैं वह भी एसओएल से पढ़ाई करते हैं। खास बात की एसओएल की डिग्री बिल्कुल डीयू के रेग्यूलर कॉलेज के जैसे होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें