फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कटऑफ सूची से दाखिले की अंतिम तिथि, अब तक हुए 871 दाखिले

Wed, 20 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
दाखिला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध राजकीय व एडेड कॉलेजों के स्नातक कोर्स में तीसरी कटऑफ सूची से दाखिले की बुधवार को अंतिम तिथि है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी दाखिले हुए। अब तक जिले के तीन कॉलेजों में कुल 871 दाखिले हो चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक दाखिले बीए में हुए हैं। राजकीय डिग्री कॉलेज नोएडा, मिहिर भोज पीजी कॉलेज व कुमारी मायावती राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज में करीब 40 फीसदी सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन


तीसरी कटऑफ में जिन अभ्यर्थियों को मौका मिला है वे बुधवार तक फीस जमा कर सकते हैं। सीसीएसयू 21 जुलाई को चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी करेगा। 

विवि की दाखिला समन्वयक वाई. विमला ने बताया कि शुरुआत में दाखिले की प्रक्रिया कुछ धीमी रही, लेकिन अब धीरे-धीरे दाखिला प्रक्रिया में तेजी आई है। उम्मीद है कि तीसरी कटऑफ लिस्ट में 50 फीसद तक सीटें भर जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें