फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीवेब में दाखिले का आखिरी मौका, आज जारी होगी पांचवीं व आखिरी कटऑफ 

Tue, 02 Aug 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीयू के नॉन कॉलिजिएयेट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) की पांचवीं कटऑफ लिस्ट में छात्राओं के पास दाखिले का आखिरी मौका होगा। एनसीवेब में सोमवार को चौथी कटऑफ लिस्ट के दाखिलों का आखिरी दिन था। 
विज्ञापन


एनसीवेब की लगभग 11 हजार से अधिक सीटों के लिए आठ हजार से अधिक दाखिले हो गए। इस तरह से 25 सेंटरों पर अब भी लगभग तीन हजार सीटें खाली हैं। 

अब एनसीवेब की पांचवीं व आखिरी कटऑफ लिस्ट जारी होगी। इसके आधार पर तीन अगस्त से दाखिले शुरू हो जाएंगे। एनसीवेब की निदेशक डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि चौथी कटऑफ के दाखिले के समाप्त होने तक लगभग आठ हजार से अधिक दाखिले हो चुके हैं। 

हालांकि, किस सेंटर पर पांचवीं कटऑफ में दाखिले का मौका मिलेगा और कहीं दाखिले दोबारा खुल सकते हैं। इस बारे में सभी सेंटरों से डाटा आने के बाद ही कहा जा सकता है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चौथी कटऑफ की तरह ही पांचवीं कटऑफ में भी औसतन 1 फीसदी से लेकर 4 फीसदी तक की गिरावट संभव है। वहीं आरक्षित श्रेणियों के लिए गिरावट अधिक भी हो सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें