फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की आरक्षित सीटों पर दाखिले का आखिरी मौका

Mon, 07 Aug 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीयू की आरक्षित सीटों पर दाखिले का आखिरी मौका
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : DU Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरक्षित वर्ग की सीटों को भरने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत चल रहे दाखिले के लिए सोमवार से नौंवी कटऑफ के लिए दाखिला शुरू होगा।
विज्ञापन


इस कटऑफ के आधार पर दाखिले के लिए 9 अगस्त तक का समय दिया गया है। इस बार अगर दाखिला लेने से चूक गए तो डीयू में दाखिले के सभी दरवाजे बंद हो जाएंगे। डीयू में आरक्षित वर्ग की अभी 500 सीटें बची हुई हैं।

डीयू ने साफ किया कि 9वीं कटऑफ में अब सिर्फ उसे ही दाखिला मिलेगा जिसे अभी तक कहीं भी दाखिला ना मिला हो। अगर आरक्षित वर्ग का छात्र कहीं से दाखिला रद्द कराकर दाखिले के लिए आता है तो उसे दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


उन छात्रों को भी दाखिला मिलेगा जिन्होंने अपनी कैटेगिरी बदली होगी। मसलन पहले सामान्य वर्ग में आवेदन किया था, बाद में सुधार कर आरक्षित वर्ग में आया। डीयू ने छात्रों को सलाह दी है कि जो छात्र दाखिला ले चुके हैं वह अपना दाखिला रद्द कर कॉलेज बदलने के चक्कर में ना पड़ें।

क्योंकि 9वीं कटऑफ में सिर्फ उन्हें ही दाखिला मिलेगा जिन्होंने अभी तक कहीं दाखिला नहीं लिया है। दाखिला पा चुके लोग अगर दोबारा आते हैं तो दाखिला नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्र दाखिला रद्द कराने के बारे में बिल्कुल ना सोचें।

दरअसल डीयू ने आरक्षित वर्ग की खाली सीटों को भरने के लिए बीते 31 अगस्त से विशेष अभियान चलाया है। इसके लिए खासतौर पर 8वीं और 9वीं कटऑफ जारी की गई है। 9वीं कटऑफ शनिवार रात को जारी कर दी गई है जिसके लिए 7 से 9 अगस्त के बीच दाखिला होगा। आरक्षित वर्ग में अभी भी ज्यादातर सीटों पर दाखिले का मौका है। इसमें बीकॉम और साइंस के पाठ्यक्रम में ज्यादा मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें