फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम संरक्षण का पाठ पढ़ेंगे केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी

Fri, 28 Jul 2017 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में पढने वाले विद्यार्थियों को पैट्रोलियम संरक्षण का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस विषय पर जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की निबंध, चित्रकला व प्रश्नोतरी आयोजित होगी।
विज्ञापन


जिसमें विजेता विद्यार्थियों को लैपटॉप व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संगठन के संयुक्त आयुक्त डॉ विजय लक्ष्मी की तरफ से सभी स्कूल प्राचार्य, उपायुक्त, क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश जारी कर दिए है।

पहले चरण में प्रतियोगिता स्कूल, जिला व राज्य स्तर पर होगी। उसके बाद राज्य स्तर पर चयनित टीमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होगी। विजेता दस दस बच्चों को लैपटॉप व नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा विजेता टीम को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक दिया प्रोत्साहित किया जाएगा। विजय लक्ष्मी के अनुसार पेट्रोलियम उत्पादों के सरंक्षण और इनमें उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। सभी स्कूलों को इसमें 100 फीसदी भाग लेना अनिवार्य है। प्रतियोगिता से संबंधित तिथि स्कूल के पोर्टल पर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें