फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS टैबलेट से पढ़ाई की करेगा रिमोट मानिटरिंग

Wed, 01 Nov 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन
विज्ञापन
केन्द्रीय विद्यालयों में बच्चे टैबलेट पर गलत कंटेट को देखने से रोकने और सही पढ़ाई कराने के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन लगातार नजर रखेगा। इसके लिए संगठन ने समय-समय पर टैबलेट से पढ़ाई की रिमोट मॉनिटरिंग की योजना तैयार की है। टैबलेट को एमडीएम(मल्टी डिवाइस मैनेजमेंट) से जोड़ा जाएगा। इससे न केवल बच्चों पर नजर रहेगी बल्कि शिक्षकों ने भी पढ़ाई केलिए टैबलेट का कितना प्रयोग किया इसका पता चलेगा।
विज्ञापन


केन्द्रीय विद्यालय संगठन आयुक्त संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि हम जल्द ही कक्षा आठवीं में साइंस व गणित की पढ़ाई टैबलेट से कराने जा रहे हैं। इसकेलिए स्कूलों तक टैबलेट भेजना शुरु कर दिया गया है।

पॉयलट प्रोजेक्ट केरुप में शुरु की जा रही इस योजना को सफल बनाने के लिए रिमोट मॉनिटरिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है कि टैबलेट का गलत प्रयोग होने लगे। लिहाजा लगातार मॉनिटरिंग की जाती रहेगी। इससे यह भी पता चल सकेगा कि उन्होंने टैबलेट का कितना और किस समय इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


शिक्षक भी टैबलेट से सही प्रकार से पढ़ा पा रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी भी मिल सकेगी। इससे बच्चे के लर्निंग आउटकम का भी पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि अब यह देखना होगा कि यह प्रोजेक्ट कितना सफल रहता है। सफल रहने केबाद ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें