फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के विद्यार्थियों को जेईई-नीट ट्रेनिंग मिलनी शुरू, दिल्ली सरकार ने करियर लांचर के साथ किया करार

Wed, 30 Jan 2019 11:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 12वीं के विद्यार्थियों को जेईई-नीट ट्रेनिंग मिलनी शुरू, केजरीवाल सरकार ने कैरियर लांचर के साथ किया है करार
  • विद्यार्थियों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी व मैथमेटिक्स की 130 घंटों की ट्रेनिंग मिलेगी 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को जेईई व नीट प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ट्रेनिंग करा रही है। इसके लिए सरकार ने करियर लांचर से करार किया है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बारहवीं के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी इन परीक्षाओं में बैठने के लिए तैयार होंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही कैरियर लांचर का प्रीमियम स्टडी मैटीरियल (पाठ्य सामग्री) भी छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे छात्र अपनी तैयारी के लिए इस सामग्री का लाभ ले सकेंगे।

शिक्षा निदेशालय लगातार प्रयास कर रहा है कि सरकारी स्कूल के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी तैयार करे। ऐसे में सरकार ने कैरियर लांचर से उनकी कोचिंग कराने का फैसला किया।
विज्ञापन


21 जनवरी से इस ट्रेनिंग की शुरुआत कर दी गई है। इस कोचिंग के तहत अभी 12वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी व मैथमेटिक्स  विषयों की 130 घंटों की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग उन्हें शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक दी जा रही है।

यह कक्षाएं बच्चे घर से भी ले सकें, इसके लिए विद्यार्थियों को कैरियर लांचर के पोर्टल एसपायरेशन डॉट एआई को एक्सेस करना होगा। उसके साथ ही विद्यार्थियों को एक परीक्षा की भांति ऑनलाइन टेस्ट का लाभ भी मिलेगा। छात्र ऑनलाइन टेस्ट सीरीज को ऑनलाइन भी एक्सेस कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार के इस प्रयास के संबंध में अमर उजाला ने 1 जनवरी को खबर प्रकाशित की थी।

विज्ञापन

तीन दिवसीय करियर कॉन्कलेव की शुरुआत

दिल्ली सरकार ने 12वीं के विद्यार्थियों को लाभ देने के लिए राज्य स्तरीय करियर कॉनक्लेव की शुरुआत की है। बीते सोमवार शाम इसकी शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया।

31 जनवरी को समाप्त होने वाले इस कॉनक्लेव में 71 संस्थान हिस्सा ले रहे हैं। जहां विद्यार्थियों को तकनीकी, उच्च, वोकेशनल व कौशल आधारित शिक्षा व करियर के संबंध में जानकारी दी जा रही है। उन्हें विभिन्न तरह के कोर्सेज व उनमें भविष्य में संभावनाओं के विषय में बताया जा रहा है।

वहीं कैरियर प्लॉनिंग से जुड़े प्रश्नों के जवाब देने के लिए वहां काउंसलिंग की भी सुविधा है। यह कॉनक्लेव छात्रों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म दे रहा है, जहां पब्लिक व प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान, विभिन्न विश्वविद्यालय पहुंचे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें