फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ऐप से सीबीएसई स्कूलों के छात्र कलाम पर लिखेंगे निबंध

Thu, 29 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
CBSE
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूल पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों को समझेंगे। इसके लिए सीबीएसई ने 15 अक्तूबर को उनके जन्म दिवस पर अभिव्यक्ति श्रृंखला शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


 छात्र उनके जीवन की गहराइयों को समझकर सीबीएसई के द्वारा दिए गए विषय पर निबंध लिखेंगे। बोर्ड ने इसके लिए मोबाइल ऐप के जरिए भी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। 

सीबीएसई ने कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों को तीन कैटेगरी में बांटा है। 22 भारतीय भाषाओं में छात्र अपने विचार, पेंटिंग और कविता लिखकर ऑनलाइन जमा करेंगे। 
विज्ञापन


मोबाइल ऐप और ऑनलाइन प्रक्रिया केवल एक दिन के लिए खुलेगा। रात 12 बजे के बाद कोई भी प्रवेश मान्य नहीं होगा। हर एक कैटेगरी के बेहतरीन 36 छात्रों को 2500 रुपये पुरस्कार के साथ सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 

पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का विद्यार्थी जीवन और मुझ पर उसका प्रभाव, कक्षा छठीं से आठवीं तक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय मिसाइल के जनक और कक्षा 09वीं से 12वीं तक के छात्र सपनों को सच करने के लिए पहले सपने देखें विषय पर छात्र निबंध, कविता और चित्रकारी करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें