फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू कुलपति का आदेश- मुख्य गेट शाम 6 बजे हो जाएंगे बंद, छात्र संगठनों से शुरू किया विरोध

Wed, 23 Oct 2019 11:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अब अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान के गेट खुलने-बंद होने के समय पर घमासान शुरू हो गया है। कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार के इस फैसले का छात्रसंघ समेत अन्य छात्र संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


जेएनयू प्रबंधन की ओर से मंगलवार को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान के डीन प्रो. अश्विनी कुमार महापात्र की ओर से भेजे गए नोटिस में लिखा है कि स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-1 का मुख्य गेट शाम 6 बजे बंद हो जाएगा।

इसी प्रकार स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज एक और दो से सटे गेट दिन के समय बंद रहेंगे। यह गेट शाम 6 से रात 9 बजे तक खुलेंगे। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज एक का रीडिंग रूम सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन


शनिवार, रविवार और छुट्टी वाले दिन भी यह इसी समयावधि तक खुला रहेगा। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज एक के कॉमन रूम का गेट सुबह 9 से शाम 5:30 बजे तक खुलेगा। शनिवार, रविवार व छुट्टी वाले दिन यह बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें