फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव आज, 9:30 बजे से शुरु हुआ मतदान

Fri, 09 Sep 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में मतदान करते छात्र - फोटो : ani
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव के तहत कैंपस में शुक्रवार को मतदान होगा। चुनाव के लिए संयुक्त पैनल की चार सीटों के लिए कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 31 स्कूल काउंसलर के पद पर 80 प्रत्याशियों के बीच सीधी जंग होगी। 
विज्ञापन


इस प्रकार कुल 98 प्रत्याशियों के लिए 8700 मतदाता अपने मत के अधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान चलेगा। इसी दिन रात नौ बजे के बाद वोटों की गिनती भी शुरू हो जाएगी। 

मुख्य चुनाव आयुक्त इशिता मन्ना ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूल ऑफ सोशल साइंस, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, स्कूल ऑफ लैंग्वेज और इंवायरमेंटल साइंस को सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

JNU
आम छात्र इन सेंटरों में जाकर वोट दे सकते हैं। हालांकि, नेत्रहीन छात्रों के लिए स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में डिजिटल वोटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। 

मतदान सुबह साढे़ नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और फिर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक चलेगा। रात नौ बजे ही मतगणना शुरू होगी, जोकि लगातार जारी रहेगी। 

सोमवार को बकरीद है, इसलिए पूरी कोशिश है कि रविवार तक नतीजे घोषित कर दिए जाएं। सेंट्रल पैनल पर चार सीटों के लिए कुछ 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

इसमें अध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष व महासचिव पद पर चार और संयुक्त सचिव पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। एबीवीपी की ओर से सेंट्रल पैनल पर सभी चार सीटों पर और स्कूल काउंसलर्स पद की 31 सीटों के लिए 24 उम्मीदवार मैदान में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें