फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में आठ सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव

Sun, 27 Aug 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JNU
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में आठ सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त भगत सिंह ने शेडयूल जारी कर दिया है। इसी के साथ मौजूदा छात्रसंघ भी भंग हो गया है। कैंपस में 6 सितंबर को प्रेजिडेंशियल डिबेट और 11 अगस्त को नतीजे घोषित होंगे। 
विज्ञापन


चुनाव आयुक्त भगत सिंह सैनी ने बताया कि 27 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। यदि किसी छात्र का नाम गलत या फिर नहीं होगा तो वह 28 अगस्त तक जुड़वा या बदलाव कर सकता है। जबकि इसी दिन नामांकन पत्र जारी होंगे। इच्छुक छात्रों को 29 अगस्त को नामांकन पत्र भरना होगा और 30 अगस्त को चयनित नामांकन पत्र की सूची जारी की जाएगी। 

वहीं, इसी दिन उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। कैंपस में ही 30 अगस्त को छात्र संगठनों के उम्मीदवार मुद्दों के साथ सामने आएंगे। 31 अगस्त को पहली स्कूल जनरल बॉडी मीटिंग होगी, जोकि चार सितंबर तक चलेगी। पांच सितंबर को यूनिवर्सिटी जनरल बॉडी मीटिंग और छह को प्रेजीडेंशिएल डिबेट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सितंबर को नो कैंपेन डे रहेगा और आठ सितंबर को वोटिंग होगी। जबकि उसी रात मतगणना शुरू हो जाएगी। 11 सितंबर को नतीजे घोषित होंगे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें