फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई नहीं, अब दिसंबर में होगी जेएनयू में संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Sat, 16 Sep 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब मई-जून में नहीं, बल्कि दिसंबर 2017 में ही होगी। जेएनयू प्रबंधन ने बदलाव करते हुए नए नियमों को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


खास बात है कि बीए, एमए, एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 27, 28, 29 व 30 दिसंबर को आयोजित होगी।

जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रो. प्रमोद कुमार के मुताबिक, लंबे समय से संयुक्त प्रवेश परीक्षा का समय बदलने की मांग उठ रही थी। क्योंकि मई-जून में अत्यधिक गर्मी समेत सभी शिक्षण संस्थानों की परीक्षाएं एक समय होने के चलते कई बार छात्र ढंग से तैयारी नहीं कर पाते थे। इसी कारण सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब दिसंबर में हुआ करेगी।

अगले सत्र के लिए एमफिल व पीएचडी में 720 सीट, बीए (फॉरेन लैंग्वेज) के लिए 459 सीट और एमए, एमएससी, एमटेक में 1118 सीटों पर दाखिलों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा पार्ट टाइम प्रोग्राम के तहत डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में 240 सीटों पर दाखिले के इच्छुक छात्र आवेदन भेज सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें