फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU में मई के बजाय अब दिसंबर में होगा इंट्रेंस एग्जाम

Wed, 24 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JNU
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के तहत दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा मई-जून में नहीं, बल्कि दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दिसंबर में प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए कमेटी भी गठित कर दी है, जोकि सेंटर, परीक्षा प्रकिया आदि का कामकाज देखेगी।     
विज्ञापन

  
कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार के मुताबिक, वर्ष 2015 से छात्रों की मांग थी कि दाखिला प्रवेश परीक्षा मई-जून की बजाय दिसंबर में आयोजित की जानी चाहिए। हालांकि दो साल के बाद भी दाखिला प्रवेश परीक्षा में बदलाव पर फैसला नहीं हो सका था। 

हालांकि इस बार स्टेंडिंग काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद अकेडमिक काउंसिल में भी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है। दिसंबर 2017 में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए सोमवार को एक कमेटी भी गठित कर दी गयी है। कुलपति ने बताया कि मई-जून के महीने में गर्मी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते छात्रों को परेशानी होती है। 
विज्ञापन


हालांकि दिसंबर महीने में मौसम अच्छा होने के चलते वे आराम से परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। क्योंकि इन दिनों छात्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं का बोझ भी नहीं होता है। कुलपति के मुताबिक, दिसंबर में परीक्षा आयोजित करने के लिए छात्रों समेत फैकल्टी की भी राय ली जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें