फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयूः एमसीएम छात्रवृत्ति के लिए समय से करें आवेदन

Mon, 26 Nov 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमसीएम छात्रवृत्ति समय पर न मिलने के छात्रों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि एमसीएम छात्रवृत्ति प्रति माह छात्रों को दी जाती है। छात्र छह से आठ माह तक छात्रवृत्ति के लिए आवदेन नहीं करते हैं। इसी के चलते उन्हें सुविधा मिलने में देरी होती है।

विज्ञापन


जेएनयू प्रशासन का कहना है कि एमसीएम छात्रवृत्ति दाखिला फीस से दी जाती है। जेएनयू प्रशासन को 1.90 करोड़ रुपये वार्षिक प्राप्त होते हैं। जबकि छात्रवृत्ति के रूप में 3.50 करोड़ रुपये छात्रों को दिए जाते हैं।

जेएनयू प्रशासन छात्रों से दाखिला फीस के रूप में मानसून सेमेस्टर में 180 रुपये और विंटर सेमेस्टर में 120 रुपये लेता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें ताकि उन्हें समय से धनराशि दिया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें