फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया में दाखिले का आखिरी मौका आज, करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 12 Apr 2019 04:49 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
विज्ञापन

यदि आप जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम और डिप्लोमा में दाखिला लेना चाहते हैं, तो शुक्रवार को आखिरी मौका है। यदि कोई छात्र ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से रह गए हैं तो भर दें। 

विज्ञापन


इसके बाद ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी जबकि 14 अप्रैल तक आवेदन पत्र सुधार का मौका मिलेगा। दाखिला प्रवेश परीक्षा की मैरिट के आधार पर मिलेगा। जामिया प्रबंधन के मुताबिक, छात्र वेबसाइट पर जाकर ई -प्रोस्पेक्टस डाउनलोड कर विभिन्न कोर्स के बारे में जानकारी लेते हुए आवेदन भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की फीस क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के माध्यम से ही भरनी होगी।

तीन नए कोर्स में पढ़ाई का मौका
छात्रों को रोजगार से जोड़ने के मसकद से 2019 सत्र से तीन नए कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। सेल्फ फाइनेसिंग योजना के तहत टूरिज्म, हॉस्पिटलिटी व मैनेजमेंट के इन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन का भी शुक्रवार को आखिरी मौका है। इसके अलावा जामिया के सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज की ओर से इसी सत्र से  एमबीए : आंट्रप्रनुर एंड फैमिली बिजनेस नाम से नया कोर्स भी शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें