छात्रों, अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की मांग पर ऑनलाइन आवेदन व फीस भरने की डेट बढ़ायी : सीबीएसई
जेईई मेन 2017 के लिए अब 16 जनवरी तक भरें ऑनलाइन आवेदन
- छात्रों, अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की मांग पर ऑनलाइन आवेदन व फीस भरने की डेट बढ़ायी: सीबीएसई
छात्रों, अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की मांग पर सीबीएसई ने जेईई मेन (2017) की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 16 जनवरी तक बढ़ा दी है। जबकि छात्रों को ऑनलाइन फीस जमा करने का मौका 17 जनवरी तक मिलेगा।
विज्ञापन
सीबीएसई का कहना है कि इस डेट के बाद छात्रों को ऑनलाइन आवेदन भरने का मौका नहीं मिलेगा। सीबीएसई ने इस संबंध में शुक्रवार को सुर्कलर जारी कर डेट बढ़ाने की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन 16 जनवरी रात 11.59 मिनट तक भरा जा सकता है।
वहीं, ऑनलाइन आवेदन के तहत फीस भरने का अंतिम मौका 17 जनवरी रात 11.59 मिनट तक उपलब्ध होगा। हालांकि आवेदन पत्र व फीस भरने की तिथि बढ़ने के अलावा अन्य किसी नियम में बदलाव नहीं किया गया है।