फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनित जेबीटी अध्यापक सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन

Fri, 30 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश सरकार चयनित जेबीटी अध्यापकों के साथ धोखा कर रही है। कभी प्रमाण पत्रों की जांच के बहाने, तो कभी कोर्ट का बहाना बनाकर वह नियुक्ति पत्र नहीं दे रही है। 
विज्ञापन

यह कहना है चयनित जेबीटी संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का। वह बृहस्पतिवार को सिटी पार्क में जेबीटी अध्यापकों की बैठक लेने पहुंचे। बैठक में मांग पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार चयनित जेबीटी अध्यापकों के साथ अन्याय कर रही है। कभी शिक्षामंत्री, तो कभी मुख्यमंत्री जल्द नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन देकर आंदोलन को बंद करा देते हैं। आंदोलन समाप्त होने पर फिर से कोई नया बहाना लगा देते हैं। 
विज्ञापन


अब अध्यापक आश्वासन पर विश्वास नहीं करेंगे। अगर इस बार सरकार ने कोई नया बहाना लगाकर नियुक्ति पत्र पर रोक लगाई, तो अध्यापक आंदोलन में परिवार के साथ भाग लेंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी से योगिता, ऋतु, स्नेह, लता, बबीता, अर्चना, वीरपाल सहित अनेक अध्यापक मौजूद रहे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें