फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के छात्रों को दस अक्तूबर तक मिलेगा जामिया में दाखिले का मौका

Tue, 01 Oct 2019 03:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया 2019 सत्र में दाखिले से वंचित रह गए जम्मू-कश्मीर के छात्रों को एक और मौका दे रहा है। ऐसे छात्र 10 अक्तूबर तक रेजिडेंट कमिश्नर को अपना नाम दे सकते हैं। योग्य छात्रों को दाखिला दे दिया जाएगा।

विज्ञापन


जामिया के रजिस्ट्रार एपी सिद्दीकी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के कारण कश्मीर घाटी के कई छात्र मौजूदा सत्र में दाखिले से वंचित रह गए थे। काफी छात्रों ने दाखिला प्रक्रिया फिर से खोलने की मांग की थी।

जम्मू-कश्मीर के रेजिडेंट कमिश्नर को दस अक्तूबर तक छात्रों को अपना आवेदन पत्र भेजना होगा। रेजिडेंट कमिश्नर द्वारा भेजे गए नामों को विश्वविद्यालय की कमेटी जांच करेगी। प्रवेश परीक्षा व मेरिट के आधार पर योग्य छात्रों को ही दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें