फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया मिलिया इस्लामिया ने रिकॉर्ड समय में घोषित किए बीटेक के रिजल्ट

Tue, 04 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने बीटेक फाइनल सेमेस्टर की सभी शाखाओं के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित कर दिए हैं। इस कारण अब विद्यार्थियों का भारत या विदेश के अन्य शैक्षिक संस्थानों में दाखिला लेना या नौकरी पाना आसान हो गया है।
विज्ञापन


दरअसल परिणाम घोषित करने के लिए जामिया के परीक्षा विभाग ने नई स्वचालन व्यवस्था लागू की थी। इस कारण ही नतीजे रिकॉर्ड समय में घोषित किए जा सके।       
दरअसल बी.टेक फाइनल की परीक्षाएं 8 जून को हुई थी और 22 जून 2017 को परिणाम घोषित किए गए। जामिया परीक्षा विभाग कार्यालय के मुताबिक ऐसा उसके द्वारा नयी स्वचलन प्रणाली अपनाने से संभव हो सका है।

बीते साल यह परिणाम काफी देर से जारी किए गए थे। क्योंकि हाथ से अंक तालिका तैयार की जाती थी। अंक तालिका की स्वचलन व्यवस्था अपनाने से विद्यार्थियों को अंक तालिका को ऑनलाइन जारी करने में भी आसानी हुई।
विज्ञापन


जामिया के वाइस चांसलर प्रो तलत अहमद ने रिकॉर्ड समय में नतीजे जारी करने पर खुशी जाहिर की है। परीक्षा विभाग अन्य परीक्षाओं के नतीजों को भी जल्द घोषित करने के लिए दिन रात काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें