फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू में काउंसिलिंग का ऑन द स्पॉट राउंड आज से होगा शुरू

Thu, 28 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में नौ मुख्य प्रोग्राम की सीटें भरने के लिए काउंसिलिंग का ऑन द स्पॉट राउंड आज से शुरू हो रहा है। यह काउंसिलिंग पूरी तरह से ऑफलाइन होगी। 
विज्ञापन


जिनमें बीकॉम ऑनर्स, बी.एड, बीए (जेएमसी), बीसीए, बीटेक, एमबीए, एमसीए, बीबीए व बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी (लेटरल एंट्री) प्रोग्राम शामिल हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन सभी प्रोग्राम का काउंसिलिंग शेड्यूल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। जबकि बीटेक प्रोग्राम की ऑन द स्पॉट राउंड काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल 28 जुलाई को आईपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

काउंसिलिंग 31 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। प्रशासन की सलाह है कि सीईटी में सफल उम्मीदवार जो इस काउंसिलिंग में हिस्सा लेना चाहते हैं वे वेबसाइट www.ipu.acin, www.ipuadmissions.nic.in  को देखते रहें। जो उम्मीदवार ऑन द स्पॉट राउंड काउंसिलिंग के आधार पर दाखिला लेंगे वे अपना दाखिला वापस नहीं ले सकेंगे और ना ही फीस वापस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें