फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू में एमबीए की काउंसलिंग के लिए 15 जुलाई से पंजीकरण

Thu, 09 Jul 2020 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
ipu
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में एमबीए के दाखिले के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन काउंसलिंग केलिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत 15 जुलाई से होगी।

विज्ञापन


कैट स्कोर केआधार पर एमबीए में दाखिले के लिए आवेदन कर चुके छात्रों के लिए यह पंजीकरण प्रक्रिया है। प्रशासन की ओर से काउंसलिंग को लेकर विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर 10 जुलाई को अपलोड की जाएगी। ऐसे में आईपीयू ने छात्रों को लगातार वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।

उल्लेखनीय है कि आईपीयू में एमबीए प्रोग्राम में कैट स्कोर व सीईटी सीमैट स्कोर के आधार पर दाखिला होता है। कैट स्कोर के आधार पर दाखिला लेने वालों केलिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 मई को समाप्त हो गई थी जिसके बाद अब उनके लिए काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की शुरुआत की जा रही है। जबकि एमबीए में सीईटी व सीमैट केस्कोर के माध्यम से आवेदन करने केलिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें