फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET : 75% आवेदकों ने दी परीक्षा, 91 शहरों में बनाएं गए थे 1700 केंद्र

Mon, 06 Nov 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता के लिए देशभर में आयोजित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की देखरेख में आयोजित परीक्षा में 75 फीसदी आवेदक उपस्थित रहे। दिव्यांग छात्रों को परीक्षा के लिए अतिरिक्त समय दिया गया।
विज्ञापन


सीबीएसई के मुताबिक, परीक्षा के लिए देशभर के 91 शहरों में 1700 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर नजर रखने व किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए 2091 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया था। किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल या किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं है। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 9.30 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 51.95 लाख से ज्यादा लड़कियां 40.94 लाख लड़के शामिल थे।

हालांकि कुल पंजीकरण कराने वालों में से 75 फीसदी ने ही परीक्षा दी। सीबीएसई के मुताबिक, 84 विषयों में यह परीक्षा आयोजित की गई। कुल तीन पेपरों का सेट हुआ था, जिसमें पहले व दूसरे पेपर के लिए दिव्यांग छात्रों को 25 मिनट अतिरिक्त दिया गया। तीसरे पेपर के लिए उन्हें 50 मिनट का अतिरिक्त समय मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें