फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज : ऐप से दिया जा रहा है विद्यार्थियों को प्रशिक्षण 

Thu, 26 Oct 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जिले के राजकीय नेहरू कॉलेज के विद्यार्थी कम्यूनिकेशन से जुड़े सेक्टर के लिए तैयार किए जाएंगे। कॉलेज प्रबंधन ने युवाओं को सक्षम बनाने के लिए ऐप की मदद ली है। कार्यक्रम के तहत 120 विद्यार्थियों का चयन कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में अंग्रेजी बोलना, इंटरव्यू, व्यक्तित्व विकास, खुद को साबित करना, एक कंपनी में काम करते हुए स्थिति को संभालने आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों की झिझक एवं डर दूर हो रहा है।
विज्ञापन


कॉलेज कैंपस में 45 घंटे का प्रशिक्षण विशेषज्ञों की तरफ से दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम का यह उद्देश्य है कि कॉलेज पास आउट होते ही विद्यार्थियों को कंपनियों में रोजगार मिल सके। इसके लिए विद्यार्थियों के 4 ग्रुप बनाए गए हैं। ऐप के जरिये विद्यार्थियों को डिजिटल फ्रेंडली बनाया जा रहा है। ऐप में विद्यार्थियों को रोजाना टास्क दिए जाते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को होमवर्क दिया जाता है।

विद्यार्थियों ने कितना कार्य किया है, उसकी जानकारी ऐप के माध्यम से मिलती है। वहीं प्रशिक्षक को इसके बारे में पता चलता रहता है। इस ऐप के माध्यम से विद्यार्थी की परफॉर्मेंस का पता चलता रहेगा। एक टास्क पार करते हुए दूसरा टास्क विद्यार्थियों को मिल जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें