फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी करेंगे भीम एप से भुगतान

Mon, 16 Oct 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
भीम ऐप
विज्ञापन
प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी डिजिटल भुगतान के लिए भीम एप का प्रयोग करेंगे। फीस का भुगतान करना हो या कैंटीन में खाने का भुगतान करना हो, इसके लिए भीम एप का प्रयोग किया जाए। इसके लिए कॉलेजों की तरफ से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। डिजिटल भुगतान करने के फायदे बताए जाएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसके लिए उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है। ताकि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिल सकें।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवा वर्ग स्मार्टफोन का प्रयोग अधिक करता है। इसलिए युवा वर्ग को डिजिटल भुगतान की आदत से जोड़ना आसान रहेगा। इसके लिए उच्च शिक्षण संस्थानों से शुरुआत की जा रही है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कॉलेजों को इसके बारे में अवगत कराना शुरू कर दिया है।

माना जा रहा है कि युवा वर्ग इससे जुड़ता है तो परिवार के अन्य सदस्यों को जोड़ने मेेें अधिक आसानी रहेगी। नोटबंदी के बाद से डिजिटल भुगतान की कवायद शुरू हुई थी। लोगों ने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं यूपीआई का प्रयोग करना शुरू किया था। अब सरकार भीम एप के जरिये अधिक से अधिक पहुंच बनाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें