फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU : अधिकांश कॉलेजों और विभाग में साइंस लैब बंद, हड़ताल पर कर्मचारी

Wed, 08 Nov 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज लैब स्टॉफ की हड़ताल का सीधा असर अब प्रैक्टिकल कक्षाओं पर पड़ रहा है। बीते 25 अक्तूबर से लैब कर्मी धरने पर हैं। ऐसे में अधिकांश कॉलेजों और विभागों में साइंस लैब बंद पड़ी है। इस कारण इस माह में शुरु होने वाली सेमेस्टर परीक्षा केलिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तैयारी भी नहीं कर पा रहे। चूंकि कर्मचारी पहले ही आगामी परीक्षाओं का बहिष्कार करने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में अब प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन


हड़ताल केकारण प्रैक्टिकल कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं और इससे छात्रों को नुकसान हो रहा है। नंवबर के अंत में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरु होनी है और उससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं होगी। जब कक्षाएं नहीं लग पा रही तो छात्र परीक्षाओं की तैयारी कैसे करेंगे। वहीं दो दिन के अवकाश केबाद सोमवार को एक बार फिर धरना हुआ।

 दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज लैब स्टॉफ एसोसिएशन (डुकुल्सा) केबैनर तले लैब कर्मचारियों ने गेट नंबर 4 से हिंदू कॉलेज होते हुए गेट नंबर 1 तक ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। उसके बाद एसोसिशन पदाधिकारियों और डीयू प्रशासन केबीच बातचीत हुई जो कि बेनतीजा रही।
विज्ञापन


डुकुल्सा के महासचिव राजेश मेहता ने बताया कि बीते तीन वर्षों से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमें अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतरना अच्छा नहीं लगता। अब यह प्रशासन केरुख पर निर्भर करता है कि वह हमारी मांगों के प्रति कितने गंभीर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें