फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SOL: बड़ी संख्या में छात्र एक से ज्यादा विषयों में फेल 

Sun, 12 Nov 2017 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में बीए प्रोग्राम तृतीय वर्ष के रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्र एक से ज्यादा विषयों में फेल हो गए हैं। जो छात्र पास हुए हैं उनके अंक भी 35-45 फीसदी के बीच है।
विज्ञापन


देरी से और खराब रिजल्ट आने के कारण अब बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई छोडने को मजबूर होंगे। केवाईएस ने देर से जारी किए रिजल्ट और खराब आए रिजल्ट पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इतने बड़े पैमाने पर छात्र कैसे फेल हो सकते हैं।

एसओएल में बीए प्रोग्राम तृतीय वर्ष केछात्रों का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित किया गया है। क्रांतिकारी युवा संगठन (दिल्ली राज्य समिति) सदस्य हरीश गौतम के मुताबिक एक तो रिजल्ट इतनी देर से जारी किया गया वहीं इसमें ज्यादातर छात्र एक या ज्यादा विषयों में फेल किए गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही, जो छात्र पास भी हुए हैं उनमे से ज्यादातर के अंक 35 से 45 के बीच आए हैं। उनका कहना है कि इस रिजल्ट के कारण बड़ी संख्या में पढ़ाई छोडने को मजबूर हो जाएंगे।

वहीं मई-जून में हुई परीक्षा का रिजल्ट अब जारी किया गया है तो ऐसे में तृतीय वर्ष के छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए एमए. एमकॉम में दाखिला नहीं मिल पाएगा क्योंकि सभी जगह स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले बंद हो चुके हैं।

इसकेकारण छात्रों का एक साल प्रशासन की लापरवाही के कारण बर्बाद हो गया है। खराब रिजल्ट को लेकर केवाईएस ने इसके लिए जिम्मेदार एसओएल अधिकारियों की जांच कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें