फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल आईटी में बीटेक के तीन छात्रों को 35 लाख का ऑफर

Thu, 27 Jul 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रिपल आईटी में बीटेक के तीन छात्रों को 35 लाख का ऑफर
विज्ञापन
- फोटो : हफ‌िंगटन पोस्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईआईटी दिल्ली (ट्रिपल आईटी) के कैंपस प्लेसमेंट में बीटेक ग्रेजुएट तीन छात्रों को 35 लाख का सालाना ऑफर मिला है। वक्रस ऐप्लीकेशन कंपनी की ओर से यह ऑफर दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रिपल आईटी ने नीति के तहत छात्रों के नाम का खुलासा नहीं किया। वहीं प्लेसमेंट में औसतन सालाना पैकेज 12 लाख रुपये का रहा है। कैंपस प्लेसमेंट में 102 कंपनियां पहुंची थीं और इस दौरान कंपनियों की ओर से 342 ऑफर मिले। आईआईआईटी दिल्ली में 2016-17 बैच के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट आयोजित हुआ।

आईआईआईटी दिल्ली में इस साल पहले से ज्यादा बेहतर ऑफर छात्रों को मिले हैं। कैंपस प्लेसमेंट में एमटेक के छात्रों के लिए कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने औसतन 26.5 लाख रुपये की पेशकश की। प्लेसमेंट सेशन में गूगल, अमेजन, डायरेक्टी, आईबीएम रिसर्च, सैंडिस्क, क्वालकम, वक्रस एप्लीकेशन, एडोब, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और ओरेकल जैसी कंपनियां पहुंची।
विज्ञापन


कंपनियों की ओर से सॉफ्टवेयर डेवलपर, रिसर्च इंजीनियर, डेटा वैज्ञानिक, डिजाइन इंजीनियर, सिस्टम इंजीनियर, बिजनेस एनालिस्ट, फ्रंट एंड बैकेंड डेवलपर्स जैसे प्रोफाइल दिए गए। पहली बार क्वालकम कंपनी आईआईआईटी पहुंची। यह कंपनी 32 छात्रों, 14 प्रशिक्षु और 18 पूर्णकालिक ऑफर देने वाली सबसे बड़ी कंपनी के रूप में सामने उभरी। ट्रिपल आईटी निदेशक प्रो. पंकज जलोटे ने कहा कि इस बार छात्रों को बड़ी कंपनियों से बहुत ही शानदार ऑफर प्राप्त हुए हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें