फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में फोन व इंटरनेट खराब, मामूली जानकारी के लिए भी जाना पड़ रहा सेंटर 

Tue, 09 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
इग्नू - फोटो : logo
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में पिछले 20 दिन से बीएसएनएल की पांच फोन लाइनें बंद पड़ी हैं। इंटरनेट भी ठप है। इससे छात्र-छात्राएं सेंटर पर संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन


छोटी-सी जानकारी के लिए भी नोएडा रीजनल केंद्र पर जाना पड़ रहा है। इग्नू की ओर से बीएसएनएल और पीएमओ ऑफिस को इसकी सूचना दे दी गई है। दरअसल, इग्नू का नोएडा में रीजनल सेंटर है।

यहां पर इन दिनों दाखिला प्रक्रिया चल रही है। नए सत्र में दाखिले के लिए 17 अगस्त की अंतिम तिथि है। दाखिला प्रक्रिया के दौरान छात्र-छात्राएं रीजनल सेंटर से जानकारी चाहते हैं, लेकिन वह चाहकर भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


चूंकि रीजनल ऑफिस में लगी पांच फोन लाइनें करीब 20 दिन से डैड पड़ी हैं। इस बात की जानकारी जब रीजनल अफसरों को हुई तो उन्होंने तत्काल बीएसएनएल को पत्र लिखकर और आला अफसरों से बात करके फोन लाइन चलवाने के लिए कहा, लेकिन  20 दिन हो गए हैं एक भी लाइन ठीक नहीं हुई है। 

छात्र हो रहे परेशान
हापुड़ से आए छात्र प्रणव का कहना है कि  करीब 10 दिन से इग्नू का फोन मिला रहे थे, लेकिन एक दिन भी उनका संपर्क रीजनल ऑफिस में नहीं हो सका। दिल्ली की छात्रा प्रतिभा का कहना है कि कोर्स करने के लिए वह सेंटर से जानकारी चाह रही थीं, मगर वहां के सभी फोन खराब थे। उन्हें छोटी-सी सूचना के लिए भी दिल्ली से नोएडा आना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें