इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) 7 अप्रैल को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कर रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में सिर्फ कैंपस ही नहीं दिल्ली एनसीआर में पड़ने वाले सेंटर के छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं।
प्लेसमेंट का आयोजन दिल्ली के मैदानगढ़ी में इग्नू कैंपस के अंदर स्थित बीआर अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी इग्नू अपने छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव कराता रहा है।
प्लेसमेंट ड्राइव में एनसीआर के सभी रीजनल सेंटर के छात्र हिस्सा लेंगे। इसमें अलग-अलग क्षेत्र की कंपनियां आ रही हैं। प्लेसमेंट सेल में अलग-अलग स्ट्रीम के छात्र आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, सोशल वर्क, कंप्यूटर और टूरिज्म स्टडीज से ग्रेजुएशन कर रहे फाइनल ईयर के छात्र हिस्सा ले सकेंगे।
कंपनियां छात्रों को तीन लाख रुपये सालाना तक के पैकेज ऑफर कर रही हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कर रहे छात्रों को भी मौका मिलेगा। मगर इसमें सिर्फ प्रथम वर्ष के छात्र ही हिस्सा ले पाएंगे।
छात्रों को प्लेसमेंट शामिल होने के लिए अपने बायोडाटा, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज की फोटो लानी होगी। इंटरव्यू के बाद चयनित छात्रों की सूची उसी दिन अंत में जारी कर दी जाएगी