फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में आज से शुरू होगी दाखिले की रेस, जानिए पूरी प्रक्रिया

Thu, 16 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में जुलाई सत्र के लिए बृहस्पतिवार से (16 जून) से  शुरू हो रही दाखिले की रेस 17 अगस्त तक चलेगी। लेट फीस के साथ आवेदन पत्र भरने का आखिरी मौका 31 अगस्त तक रहेगा।
विज्ञापन


छात्रों को दाखिला आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की सुविधा दी गई है। नए सत्र में कई नए प्रोग्राम भी छात्रों को मिलेंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, जुलाई सत्र के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए छात्र आवेदन पत्र भेज सकते हैं।

छात्रों को एमए प्रोग्राम में ट्रांसलेशन स्ट्डीज, एडल्ट  एजुकेशन, वूमन एंड जेंडर स्ट्डीज,  जेंडर एंड डेवलेपमेंट स्ट्डीज, मास्टर इन सोशल वर्क काउंसिलिंग, एमएससी में डायबटीक एंड फूड सर्विस मैनेजमेंट और काउंसलिंग एंड फैमिली थैरेपी प्रोग्राम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्मेटिक्स, बॉटनी व जियोलाजी में बीएससी, बैचलर इन टूरिज्म स्ट्डीज, बीकॉम, बीसीए, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंस, बैचलर ऑफ सोशल वर्क, बैचलर ऑफ प्रीपैटरी प्रोग्राम आदि में छात्र दाखिला ले सकते हैं।

इसके अलावा पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, एडवांस सर्टिफिकेट, पीजी सर्टिफिकेट एंड सर्टिफिकेट आदि में भी दाखिले की सुविधा उपलब्ध है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन सुविधा के साथ ऑफलाइन भी प्रवेश का विकल्प उपलब्ध है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें