ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज संस्थान में कम्प्यूटेशनल एंड एक्सपेरिमेंटल मेथड्स पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस की शुरुआत वाइस चेयरमेन पंकज अग्रवाल, निदेशक डॉ राजीव अग्रवाल ने की। दो दिन चलने वाली कांफ्रेंस में कुल 17 सत्र होंगे।
इस दौरान करीब 100 शोध पत्र पढ़े जाएंगे। कांफ्रेंस में भारत के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा सीरिया, डेबरी यूनिर्वसिटी इथोपिया से 250 विद्यार्थी, प्रवक्ता, रिसर्च स्कॉलर्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल हिस्सा ले रहे हैं।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरएस निर्जर और विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डेनियल हैन (एपीएस मैकट्रोनिक, जर्मनी) और आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर पीएमवी सुब्बा राव मौजूद रहे। कार्यक्रम में आलोक सिंह, सर्मथ वासुदेव, प्रोफेसर प्रदीप कुमार, वीआर मिश्रा सम्मलित हुए। ब्यूरो