फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास को एचसीएल देगा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का मौका

Thu, 08 Jun 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
जॉब - फोटो : Source
विज्ञापन
2016-17 में हरियाणा बोर्ड से गणित विषय के साथ 12वीं में 80 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी का सुनहरा अवसर मिलेगा। पहले चरण के चयन प्रक्रिया 12 जून को एमजी रोड स्थित इंस्टीट्यूट टेक्नो वल्र्ड एमजी रोड के निकट सेक्टर 14 में इंटरव्यू व ऑनलाइन टेस्ट होगा। 
विज्ञापन


एक वर्ष के ट्रेनिंग के बाद 18 हजार प्रति माह वेतन पर एचसीएल में बतौर जूनियर स्पोर्ट इंजीनियर के पद पर नौकरी देगी। इसके लिए पहले बैच की ट्रेनिंग अगस्त से शुरू की जाएगी। 

एचसीएल फाउंडेशन के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का हरियाणा बोर्ड से गणित में 80 प्रतिशत अंक होना चाहिए। एचसीएल में 03 वर्ष की नौकरी के बाद कंपनी इच्छुक विद्यार्थियें को बीएससी (आईटी) के डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने में भी मदद करेगी। 
विज्ञापन


एक साल ट्रेनिंग के फीस 2.30 लाख रुपये है। इस फीस का 90 प्रतिशत हिस्सा चयनित विद्यार्थी को कंपनी अपनी गारंटी पर बैंक लोन के रूप में दिलाएगी। शेष 10 प्रतिशत कंपनी खुद देगी। चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू व 2 ऑनलाइन टेस्ट लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें