फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फीसदी सीटें बाहरी छात्रों के लिए किया गया है रिजर्व

Fri, 16 Jun 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
प्रदेश के राजकीय और निजी कॉलेजों के 85 फीसदी सीटों पर हरियाणवीं छात्रों को दाखिला मिलेगा। बाकी 15 फीसदी सीटों पर ऑल इंडिया कैटेगरी के तहत दाखिला दिया जाएगा। इसमें उन छात्रों को फायदा मिलेगा, जो दूसरे प्रदेशों से आकर साइबर सिटी में पढना चाहते हैं। पिछले वर्ष जाट आरक्षण को लेकर 10 फीसदी पर असमंजस खत्म करते हुए बीसी-सी कैटेगरी को सूची से हटा दिया है। जबकि कश्मीरी छात्रों के लिए सभी कक्षाओं में दो सीटें आरक्षित करने को कहा है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों के आरक्षण को ऑल इंडिया कैटेगरी और हरियाणा कैटेगरी में बांटा है। ऑल इंडिया कैटेगरी में 15 फीसदी सीटें आरक्षित की गई है। इसमें दूसरे प्रदेशों के छात्रों को केवल दाखिला दिया जाएगा। इसमें हरियाणा के छात्रों को मौका नहीं मिलेगा। जबकि हरियाणा कैटेगरी के 85 फीसदी सीट में से 50 फीसदी हरियाणा के जनरल कैटेगरी के लिए आरक्षित है। बाकी रिजर्व कैटेगरी के लिए है। 

रिजर्व कैटेगरी के 42.5 फीसदी सीटों में 17 फीसदी अनुसूचित जाति, 13.6 फीसदी सीटें बैकवर्ड क्लास ए और 9.35 फीसदी सीटें बैकवर्ड क्लास बी के लिए आरक्षित है। कुल सीट का तीन 03 फीसदी अक्षम छात्रों के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


अक्षम कैटेगरी में सैनिकों को  मिल सकता है फायदा
-महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक अगर 03 फीसदी अक्षम सीट पर किसी छात्र को दाखिला नहीं मिलता है तो इसके बदले पूर्व सैनिक या उनके आश्रितों को दाखिला दिया जा सकता है। इसमें एक फीसदी जनरल, एक फीसदी एससी और एक फीसदी पिछड़ा वर्ग से सम्मिलित किया जाएगा।

ये भी जानें
-यदि कोई विद्यार्थी आरक्षित और सामान्य दोनों वर्ग में आवेदन करता है, तो पहले सामान्य वर्ग में माना जाएगा। यदि चयन नहीं होता है तो आरक्षित वर्ग में लिया जाएगा।
विज्ञापन

-आरक्षण का लाभ केवल तीन मेरिट सूची आने तक मिलेगा। इसके बाद लाभ नहीं लिया जा सकता है।
-बीसी-ए व बीसी-बी में खाली सीटें रहने पर दूसरे वर्ग से छात्रों को दाखिला दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें