फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी स्कूल नहीं बना सकेंगे बहानेबाजी

Fri, 19 May 2017 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
students
विज्ञापन
अब निजी स्कूल बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम को पढ़ाने के प्रति कोई बहानेबाजी नहीं कर पाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डिजिटल इंडिया के तहत कक्षा 9 से 12 वीं तक की ई बुक्स को वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अब जु़लाई माह से हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल निजी प्रकाशकों की किताबों से अध्ययन नहीं करा पांएगे। 
विज्ञापन


जुलाई से बोर्ड की निर्धारित पाठ्यपुस्तक की पढ़ाई होने से निजी प्रकाशकों एवं बुक स्टोरी मनमानी एवं कमीशनखोरी से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को निजात मिलेगी। बोर्ड को शिकायत मिलने के बाद प्रदेश के सरकारी समेत निजी स्कूलों में पाठ्यपुस्तक की जांच के लिए 42 टीमें 13 मई को गठित की थी। जिसमें दो उड़दस्ता टीम ने फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ के स्कूलों की जांच की थी जिसमें अधिकांश स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाई होना सामने आया था। 

स्कूलों ने उडनदस्ता टीम को बताया था कि बोर्ड की किताबें बाजार में नहीं मिलने के कारण निजी प्रकाशकों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिस पर उडनदस्ता टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड को भेजी थी। इसके बाद बोर्ड प्रशासन ने विचार विमर्श ई बुक्स को वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके बाद अब निजी स्कूल किसी तरह की बहानेबाजी एवं मनमर्जी करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बोर्ड प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार ई बुक्स को जारी करने के बाद उडनदस्ता टीम द्वारा एक बार फिर से स्कूलों की जांच करेगी। जिस दौरान पता किया जाएगा कि पहली जांच के बाद कितना सुधार हुआ है। मनमर्जी सामने आने पर शिक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। 

बोर्ड ने वेबसाइट पर ई बुक्स को जारी कर दिया है। निजी स्कूलों को बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तक पढ़ानी होगी। जो स्कूल बोर्ड के नियम का पालन नहीं करते है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

-डॉ. मनोज कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें