सेक्टर-16 स्थित राजकीय नेहरू कॉलेज के पास आउट विद्यार्थी हरीशचंद्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे। यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिया जाएगा। यह पलवल का रहने वाला है। शहर के कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई पूरी की है।
प्राचार्य प्रीता कौशिक ने बताया कि यह विद्यार्थी एनएसएस में सक्रिय रूप से कार्य कर इस पुरस्कार के लिए नामित हुआ है। यह सामाजिक सेवा के कार्यो में हमेशा आगे रहा है। यह कॉलेज परिवार के लिए खुशी की बात है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से विद्यार्थी का सम्मान किया गया है।